{"_id":"5e3312a28ebc3e4b0d6bdd49","slug":"worship-of-ma-sarswati-rampur-news-mbd3381517124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शारदे का पूजन कर मांगा ज्ञान का वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शारदे का पूजन कर मांगा ज्ञान का वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वसंत पंचमी का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई स्थानों पर सार्वजनिक पूजन का आयोजन किया गया तो मंदिरों से लेकर घरों तक में श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान का वर मांगा।
वसंत पंचमी के आगमन के साथ ही मौसम ने भी करवट ले ली। गुरुवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और आसमान में सूरज निकलने के साथ ही तेज धूप ने लोगों को सर्दी से राहत दी। बसंत पंचमी पर खुशगवार हुए मौसम के बीच श्रद्धालुुओं ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर ज्ञान का वर मांगा। श्रद्धालुुओं ने पीले कपड़े पहने और मां सरस्वती का पूजन कर उन्हें पीले पुष्प व मिष्ठान के साथ अन्य भोग सामग्री अर्पित की। बसंत पंचमी के अवसर पर स्कूलों में भी विशेष आयोजन हुए तो मंदिरों से लेकर कई स्थानों पर सार्वजनिक पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। ज्वालानगर में राम-रहीम पुल के निकट पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही मनोकामना मंदिर, श्रीकृष्णा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी मां सरस्वती का पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
आंनद कान्वेंट स्कूल में वसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया गया। हवन-पूजन पंडित नवनीत शर्मा ने किया। इसके बाद बच्चों को वसंत पंचमी पर्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों को बच्चों की सही परवरिश के बारे में जानकारी दी गई। सेमिनार में मोहित भारद्वाज ने बच्चों को पढ़ाने, उनकी भावनाओं को समझने, चिढ़चिढ़ेपन को दूर करने आदि विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधक पुष्पा सक्सेना, आभा सक्सेना, पूजा आहूजा, अमृत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फर्स्ट इंप्रेशन पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया और बच्चों ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद प्रबंधक अतुल सिंह और प्रधानाचार्य ने बच्चों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर राजकुमारी, अनूसुइया डिमरी, राखी सिंह, वंदना, मुस्कान, शोभा, स्वाति, ऋतु, ममता, अनुज, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे। श्री हरि शिशु निकेतन में भी बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। इस अवसर पर हिमांशी गुप्ता ने वसंत पंचमी के पर्व के महत्व को बताते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अभिलाषा, शिवानी, मीनू, कविता अग्रवाल, आंचल, गुंजन, निशा आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही किड्स गार्डन जूनियर हाईस्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, श्री हरि इंटर कालेज और श्री हरि सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल में भी वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन कर पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया।