फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship of lord ganpati

अगले वर्ष जल्दी आने का न्योता देकर गणपति बप्पा को दी विदाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
worship of lord ganpati
रामपुर। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ मंगलवार को कोसी नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति की प्रतिमाओं को विदा करने से पूर्व उनकी पूजा व आरती की गई। उसके बाद उन्हें अगले वर्ष फिर आने का निमंत्रण देकर विसर्जित कर दिया गया। भक्तों ने पूरे शहर में डीजे के साथ प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। शहर में कई जगह गणपति की प्रतिमा स्थापित की गईं थीं। भक्तों ने घरों व पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हर्ष्षोल्लास के साथ गणेशोत्सव मनाया। मंगलवार को लोगों ने घरों व पंडालों में स्थापित गणपति बप्पा की मूर्ति का कोसी नदी में विसर्जन किया। इससे पहले घरों व विभिन्न स्थानों पर सजे पंडालों में गणपति की विधि-विधान से पूजा, भजन और आरती आदि का कार्यक्रम चला। गणपति बप्पा को विदाई देते हुए भक्तों में उत्साह के साथ प्रभु से दूर जाने की मायूसी भी साफ दिख रही थी। भक्त नाचते झूमते और रंग गुलाल उड़ाते हुए प्रतिमा के साथ कोसी नदी तट पर विसर्जन के लिए पहुंचे। भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयघोष किए। बप्पा को नम आंखों से विदाई दी और इस संकल्प के साथ विसर्जन किया कि अगले बरस भी बप्पा सुख समृद्धि लेकर अपने भक्तों के बीच फिर से पधारेंगे। फिर से अपनी भक्ति की चमक भक्तों पर बिखेरेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed