{"_id":"6b0c875e1b3cea61b90e8181","slug":"thieves-cut-and-stole-submersible-pump-cables-from-the-fields-rampur-news-c-282-1-smbd1026-185867-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेतों से सबमर्सिबल के तार काटकर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेतों से सबमर्सिबल के तार काटकर ले गए चोर
Mon, 30 Nov 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
टांडा। खांडीखेड़ा गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन किसानों के खेतों से सबमर्सिबल के कई मीटर तार चोरी कर लिए। चोर खेतों में सेंध लगाकर ट्यूबवेल में लगे तार काटकर ले गए। गांव निवासी प्रमोद सिंह के अनुसार, 27 और 28 नवंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके खेत में चोरी की।
पड़ताल करने पर राजेंद्र सिंह और प्रदीप सिंह के खेतों से भी इसी रात तार चोरी होने की बात सामने आई। तीनों किसानों को इस घटना से आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। संवाद