{"_id":"f7893026340a20717cb2f7a930a1431c","slug":"worship-in-gurudwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होआ
ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री गुरु नानक देव महाराज के 546वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सबद-कीर्तन से संगत निहाल हुई। वहीं, लोगों को गुरु नानक देव महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही अटूट लंगर बरता गया।
सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा में श्री गुरु नानक देव महाराज के 546 वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा संत भाई जीबाबा प्रबंधक कमेटी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी शुरुआत सुबह पांच वाणियों के पाठ से हुई। इसके बाद श्री सुखमनी साहिब पाठ और अरदास हुई।
अरदास के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पटियाला से आए रागी जत्था भाई करमजीत सिंह व भाई भगत सिंह (देहरादून) ने कीर्तन से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा। देर रात तक दीवान सजाया गया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान दर्शन सिंह खुराना, गुरचरन सिंह आहूजा, ओमकार सिंह, गुरजीत सिंह माटा, नरेंद्र पाल सिंह, हरीश अरोड़ा, धनवंत रहे।