फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worship for azajm kha

सांसद आजम खां की सेहत के साथ रिहाई के लिए कुरानख्वानी और पूजा पाठ के साथ हुआ फल वितरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
worship for azajm kha
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता एवं सांसद आजम खां के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। किसी ने फल वितरित किए, तो कहीं आजम खां की सेहत की बेहतरी और रिहाई के लिए कुरानख्वानी कराई गई तो कही पूजा-पाठ किया गया।
विज्ञापन

तोपखाना स्थित सपा कार्यालय दारुल आवाम पर कुरानख्वानी कराई गई, जिसके बाद आजम खां की सेहत और जल्द से जल्द रिहाई के साथ उनके परिवार के लिए भी दुआएं की गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार के नेतृत्व में सपाइयों जिला अस्पताल, वृद्धाश्रम, शिशु निकेतन, कुष्ठ आश्रम और अन्य केंद्रों पर फल वितरण किया गया। स्वार में रऊफ पहलवान के नेतृत्व में और टांडा में हाजी जमील के नेतृत्व में आजम खां के जन्मदिन पर पूजा-पाठ, कुरानख्वानी और गुरुद्वारों में भी अरदास कर माथा टेका गया और सभी ने अपने-अपने धर्म के अनुसार आजम खां के स्वास्थ्य, उनकी रिहाई के लिए प्रार्थना की। धमोरा पर जिला महासचिव वीरेंद्र गोयल ने भी पूजा पाठ के बाद लंगर का आयोजन किया। वहीं, विक्की राज एडवोकेट अपने साथियों के साथ रामपुर स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे और वहां बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, पेन, रबर तथा खाने की सामग्री आदि वितरित की। इसके अलावा शाहबाद, बिलासपुर और केमरी में भी सपाइयों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed