फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   worker suspeneded, who blamed sp mla

सपा विधायक पर मुर्गा बनाने का आरोप लगाने वाले कर्मचारी निलंबित

Tue, 12 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद Updated Tue, 12 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सपा विधायक विजय सिंह पर मुर्गा बनाने का आरोप लगाने वाले संविदा बिजली कर्मचारी को अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। संविदा कर्मचारी ने विधायक के खिलाफ शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन उस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं है। पुलिस तहरीर नहीं मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि शाहबाद के मोहल्ला अफगनान निवासी कृष्णकांत गुप्ता उर्फ मोंटी गुप्ता संविदा पर बिजली विभाग में लाइनमैन है। उसने आरोप लगाया था कि सपा विधायक विजय सिंह ने उसको निरीक्षण भवन बुलाकर मुर्गा बना दिया था। विधायक ने अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर ये सजा दी थी।
विज्ञापन



मोंटी गुप्ता आरोप को झूठा बता रहा था। उसने शाहबाद कोतवाली में विधायक के खिलाफ तहरीर दी थी। हालांकि विधायक विजय सिंह ने मुर्गा बनाने के आरोप से इंकार किया था। उनका कहना था कि उन्होंने कर्मचारी को डांटा जरूर था, मुर्गा बनाने की बात गलत है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उसे कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर बिजली विभाग के एसडीओ राजकुमार ने बताया कि संविदा लाइनमैन कृष्णकांत को अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर निलंबित कर दिया गया है। वसूली का आरोप सही पाया गया तो लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed