फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women were assaulted after entering the house, a pregnant woman was also beaten.

Rampur News: घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, गर्भवती को भी पीटा

Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Women were assaulted after entering the house, a pregnant woman was also beaten.
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंडिया रसूलपुर में घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम निवासी विवाहिता साईन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कुछ लोग पीछे के रास्ते से उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़िता के साथ-साथ उसकी जेठानी और देवरानी को भी बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी देवरानी मोहसीना करीब आठ माह की गर्भवती है, जिसे भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक महिला ने मोहसीना को लात मार दी, जिससे वह गिर गई और उसे तेज दर्द होने लगा। घटना के दौरान पीड़िता के पति के घर पहुंचने पर उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोपी कौसर जहां, साईन, आयशा, आश मोहम्मद, सलमा के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ कीर्ति निधि आनंद का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed