फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women surrounded the CMO who arrived with JCB to demolish the old residential building.

Rampur News: पुरानी आवासीय बिल्डिंग को गिराने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे सीएमओ को महिलाओं ने घेरा, नोकझोंक

Tue, 25 Feb 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Women surrounded the CMO who arrived with JCB to demolish the old residential building.
रामपुर। जिला अस्पताल के पीछे चादर वाला बाग में स्थित पुरानी आवासीय बिल्डिंग जर्जर घोषित है। इस आवासीय बिल्डिंग को गिराने सोमवार को सीएमओ जेसीबी लेकर मौके पहुंचे थे, जहां आवास की दूसरी मंजिल पर स्थित सफाई कर्मी सविता के आवास को ढहाना शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान ऊपरी अन्य आवासों में कुछ परिवार थे, जो रोने-चिल्लाने लगे थे। इसी बीच सभी 10 परिवारों की महिलाओं ने सीएमओ को घेर लिया। उनका कहना था कि सामान निकाल लें और सभी परिवार सुरक्षित बाहर निकल जाए, उसके बाद ही आवासों पर जेसीबी चले। जबकि सीएमओ का तर्क था कि उन्होंने 20 फरवरी को नोटिस चस्पा कराया था और सामान सुरक्षित कर लेने का समय 23 फरवरी तक दिया था। इसी बात को लेकर सीएमओ और महिलाओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ भी जमा थी।
विज्ञापन

हालांकि, महिलाओं की नाराजगी को देख सीएमओ उन परिवारों को 27 फरवरी तक आवास खाली करने की हिदायत देकर जेसीबी लेकर लौट गए हैं।
दो मंजिला पुरानी आवासीय बिल्डिंग को गिराने की प्रक्रिया सोमवार दोपहर दो बजे शुरू हुई थी। जेसीबी ने बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर सबसे पहले सफाई कर्मी सविता के आवास को ध्वस्त किया था। जिसका असर ये हुआ कि इनके आवास के नीचे तरुण के घर का भी एक कमरा ढह गया। तभी ऊपरी अन्य आवासों में मौजूद कुछ परिवार दहशत में आ गए थे और महिलाओं व बच्चों में रोना-पीटना शुरू हो गया था। जिससे अन्य परिवारों का भी सीएमओ पर गुस्सा चढ़ गया था और वह सीएमओ से उलझ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सीएमओ के साथ मौजूद कर्मियों ने आवास में रहने वाले परिवारों की महिलाओं को काफी देर तक समझाया। मौके पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह भी थे। वैसे सीएमओ व उनके साथी कर्मी पुरानी बिल्डिंग में रहने वाले परिवारों को जर्जर मकान में रहने से नुकसान भी बताए। परिवारों की नाराजगी को देखते हुए सीएमओ ने उन्हें आवास खाली करने का मौका देकर 27 फरवरी को दोबारा आवास ध्वस्त करने की बात कही है। उधर, सीएमओ ने बताया कि जर्जर घोषित पुरानी आवासीय बिल्डिंग में काफी लोग अनाधिकृत रूप से कब्जा कर निवास कर रहे हैं।

आवासों को ध्वस्त करने को जेसीबी पहुंच चुकी थी और बिजली विभाग से भी लोग अपने कनेक्शन हटाने के लिए पहुंचे थे और मीटर निकालकर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि पुरानी आवासीय बिल्डिंग में रह रहे परिवारों को आवास खाली करने के लिए नोटिस 20 फरवरी को ही चस्पा कराया था। संबंधित परिवारों को आवास खाली करने का 23 फरवरी तक मौका भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed