फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Women sitting on dharna against police

पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठीं महिलाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women sitting on dharna against police
सैदनगर क्षेत्र के इमरता गांव में पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद - फोटो : RAMPUR
सैदनगर। इमरता में पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाओं ने बुधवार को जमकर हंगामा काटा। देवस्थान के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के बाद महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में थानाध्यक्ष के समझाने के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मामला अजीम नगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव का है। कोसी तटबंध के नजदीक देवस्थान के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। एक ही समुदाय का एक गुट रास्ता निकालना चाहता था, जबकि दूसरा गुट अपने घूरों की जगह बता कर विरोध कर रहा था। विवाद की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने राजस्व टीम को मौके पर बुलाने की बात कहते हुए नया निर्माण रोकने को कहा। निर्माण रोकने की बात पर एक गुट के लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। गांव की दर्जनों महिलाएं पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे थाना इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने लोगों को समझाया और राजस्व टीम को बुलाकर मामले के निस्तारण की बात कही। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed