फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women killed by husband

पति ने ही की थी मुरादन की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
women killed by husband
रामपुर। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मडैयान वदे गांव में महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने अपने एक साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मड़ैयान वदे गांव निवासी अख्तर की पत्नी मुरादन की 11 मार्च की रात गोली मारकर हत्या कर दी गइ थी। अख्तर ने अपने ही रिश्तेदारों फुरसत और इकरार के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को शुरू से ही महिला के पति पर शक था। पुलिस ने महिला के पति अख्तर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अख्तर अली ने बताया कि मेरी शादी सात साल पहले मुरादन के साथ हुई थी। उसके नाम पर 35 बीघा जमीन थी जिसकी देखभाल मैं अपनी पत्नी के साथ उसके गांव में ही रहकर करता था। उसने पुलिस को बताया कि मेरी पत्नी तुलसी की मढैया के रहने वाले एक युवक से फोन पर बात करती थी तथा मेरी भी अपने रिश्ते में लगने वाली साली से नजदीकियां हो गई थीं ।जिस कारण मेरे व मेरी पत्नी के बीच मन मुटाव रहता था। मैंने अपनी पत्नी मुरादन से कहा कि हम ये 35 बीघा जमीन बेचकर अपने गांव जहां मेरे भाई रहते हैं वहां पर जमीन खरीद लेंगे। इसका मेरी पत्नी मुरादन काफी विरोध किया करती थी। इसलिए मैंने अपने परिवार के ही शौकीन को 11 मार्च की रात्रि में घर पर बुलाया। उसने पुलिस को बताया कि मैंने व शौकीन ने मुरादन को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। लगभग एक माह पहले पेड़ काटने को लेकर फुरसत व इकरार के साथ हमारा विवाद हो गया था इसलिए मैंने अपनी पत्नी की हत्या करने में फुरसत व इकरार का झूठा नाम लिखवा दिया था जिससे कि मुझ पर किसी को शक न हो। पुलिस ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया आलाकत्ल 315 बोर का तमंचा उसके घर में भूसे से बरामद हुआ है। पुलिस दूसरे आरोपी शौकीन को भी गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed