{"_id":"60a3fbf68ebc3e8dae158679","slug":"women-died-in-unresiterd-hospital-rampur-news-mbd3893376113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपंजीकृत अस्पताल में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपंजीकृत अस्पताल में महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील
विज्ञापन
दढ़ियाल (रामपुर)। कस्बा स्थित एक अपंजीकृत अस्पताल में भर्ती महिला की मंगलवार को मौत हो गई। मौत के बाद भड़के परिजनों ने हंगामा करना शुरू किया तो चिकित्सक व कर्मचारी अस्पताल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन, परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को साथ ले गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच-पड़ताल के बाद अपंजीकृत अस्पताल को सील कर दिया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को पिछले कई दिनों से बुखार था। परिजनों ने महिला को सोमवार को कस्बे के टांडा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार दोपहर महिला की तबियत अचानक बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद एकत्र हुए परिजन बिगड़ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का हंगामा बढ़ते देख वहां मौजूद चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर चौकी इंचार्ज श्रीपाल सिंह भी पुलिस कर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लिखित शिकायत देने और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही। लेकिन परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव अपने साथ ले गए। पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। वहीं बाद में सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचे डॉ. देवेेश चौधरी ने अस्पताल को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण नहीं था, जिस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।