संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
सार
मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। क्षेत्र के ग्राम करीमगंज निवासी आकाश की पत्नी का शव फंदे पर झूलता मिला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया । प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करीमगंज में एक विवाहिता की मौत हुई है मृतका के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तथा पुलिस घटना की जांच कर रही है जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन