{"_id":"61ae5287734b796bf862c325","slug":"women-died-in-accident-rampur-news-mbd4117896194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। एक अनियंत्रित डंपर ने सोमवार को बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई। डंपर महिला को कुचलता हुआ आगे चला गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे चीखपुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रपुर सालिस निवासी छोटे लाल की पत्नी कैलाशो (56) अपने बेटे संजय कुमार और अजय कुमार के साथ बाइक पर शाहबाद के निजी बैंक से रुपये निकालने आईं थीं। बड़े बेटे ने मां के खाते में एक हजार रुपये डाले थे। बैंक से रुपये निकालने के बाद महिला बेटों के संग वापस गांव जा रही थी।
इस दौरान बाइक संजय बाइक चला रहा था। बिलारी-रामपुर रोड स्थित निरीक्षण भवन के निकट अनियंत्रित डंपर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे महिला बाइक के नीचे गिर गई, जबकि उसके बेटे आगे गिर गए। इस बीच डंपर का अगला और पिछला पहिया महिला को कुचलता हुआ निकल गया। इससे कैलाशों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटों ने जब नजारा देखा तो उनकी चीख निकल गई। हादसे को देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर शाहबाद कोतवाली पुलिस पहुंच गई और भीड़ को हटाकर आवश्यक कार्रवाई की। लगभग एक घंटे बाद ट्रैफिक को रोककर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, महिला के पुत्र राजकुमार ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।