फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women died due to fever

Rampur News: टायफाइड होने से नव विवाहिता की मौत, चार माह पूर्व हुआ था विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
women died due to fever
शाहबाद। बुखार से विवाहिता की मौत हो गई। शाहबाद कस्बे के मोहल्ला खटपुर निवासी राफिया (29) निजी विद्यालय में पढ़ाती थी।
विज्ञापन

12 नवंबर 2022 को शाहबाद के खटपुर मोहल्ले निवासी वसीम से राफिया का विवाह हुआ था। मार्च माह में ही बुखार की शिकायत हुई। परिवार के अनुसार जांचे कराई तो टायफाइड और टीएलसी बढ़ी हुई निकली। इसके बाद शाहबाद के निजी चिकित्सकों से उपचार कराया लेकिन स्वास्थ्य में कोई फर्क दिखाई नही दिया। 18 मार्च को राफिया की हालत बिगड़ गई। हालात बिगड़ने के दौरान रात्रि ढाई बजे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई। रविवार सुबह को राफिया की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि विवाहिता के पति वसीम दुबई में है। सोमवार तक पति दुबई से यहां पहुंचेंगे। इसके बाद सोमवार को विवाहिता को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed