फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   women demanding rashan card in samashan diwas

साहब में जीवित हूं ! मेरा राशन कार्ड बनवा दो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

साहब मैं जीवित हूं, मेरा राशन कार्ड बनवा दो।इसके बाद एडीएम प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए बीडीओ और पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए।

विज्ञापन
women demanding rashan card in  samashan diwas

विस्तार

शाहबाद। साहब मैं जीवित हूं, मेरा राशन कार्ड बनवा दो। यह शिकायत लेकर एक महिला संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच गई। इसके बाद एडीएम प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच करने के लिए बीडीओ और पूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपने आप को जीवित बताना यह कोई नई बात नहीं है। इसे पूर्व में भी महिलाएं अपने आप को जीवित कराने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम प्रधान से लिखवाकर तक ला चुकी हैं। ऐसा ही एक मामला शानिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आ पहुंचा। शाहबाद तहसील क्षेत्र के चकरपुर कदीम गांव निवासी जगदीश की पत्नी रामकली संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र लेकर पहुंचीं जिसमें उन्होंने अपने आप को जीवित बताते हुए अपना राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। महिला ने अधिकारियों से अपने आप को जीवित बताते हुए राशन कार्ड बनवाने की बात कही। तभी अधिकारी सकपका गए। एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य ने तुरंत शिकायती पत्र बीडीओ को जांच के लिए दिया। इसके बाद मौके पर पूर्ति निरीक्षक वेद प्रकाश अग्रवाल को अधिकारियों ने तलब कर लिया। महिला का आरोप था कि खाद्यान्न राशन कार्ड के सत्यापन के समय किसी ने उसे मृत बता दिया। इसके बाद अधिकारी और कर्मचारियों ने मृत घोषित कर रिपोर्ट लगा दी। जिसके बाद उसका राशन कार्ड भी कट गया। महिला का कहना है कि उसे दो वर्ष से राशन का लाभ नहीं मिल रहा है। अब महिला के राशन कार्ड और उसके मृत होने की जांच अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed