{"_id":"60c0b9678ebc3e9a1d20a771","slug":"women-commited-suicide-at-chopal-marawag-rampur-news-sml3730180101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के मड़ावग में महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के मड़ावग में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत मड़ावग में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने वन विभाग के विश्राम गृह के बरामदे में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी ने पुलिस को फोन से सूचित किया कि वन विभाग के
विश्राम गृह मड़ावग के बरामदे में एक महिला ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला यहां दुपट्टे से लटकी थी। मृतक की पहचान सीमा देवी पत्नी नरेंद्र सिंह ग्राम कमोली तहसील ठियोग के रूप में की गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया, यहां शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पति को सौंपा दिया गया। महिला का पति मड़ावग में दर्जी का काम करता है और फारेस्ट रेस्ट हाउस के साथ ही किराये के मकान में रहता है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।