फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman's death under suspicious circumstances, in-laws accused of murder

Rampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Woman's death under suspicious circumstances, in-laws accused of murder
रामपुर। बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में बबली (23) की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने गांव पहुंचकर हंगामा किया और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। मायके वालों ने महिला को जहर देने के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कूप की है।
विज्ञापन

बरेली के थाना सीबीगंज के गांव बादशाह नगर निवासी प्रेम शंकर मौर्य ने अपनी पुत्री बबली का विवाह चार वर्ष पूर्व गांव निवासी दुगनपाल के साथ किया था। मृतका के भाई हरि शंकर ने आरोप लगाया कि उसके जीजा का किसी अन्य युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर आए दिन वह बहन के साथ साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। बताया कि बुधवार को उसकी बहन से सुबह आठ बजे बात हुई थी तो मृतका ने सब कुछ कुशल बताया था। ससुराल से उनके पास 11 बजे फोन पहुंचा और कहा कि बबली की मौत हो गई है। मायके वाले कूप गांव पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग महिला के शव को लेकर मिलक से लेकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के पति सहित सभी लोग फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मृतका के ससुराल वालों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
एक साल पहले बच्ची को दिया था जन्म
मृतका के भाई ने बताया कि दूसरी युवती से संबंध के चलते ही उसकी बहन की हत्या की गई है। उसकी बहन के साथ ससुराल के सभी लोग मारपीट करते थे। बबली ने एक साल पहले बच्ची को जन्म दिया था, जिसकी एक माह के बाद ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed