फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman who went for treatment ran away with fake money

Rampur News: इलाज कराने गई महिला को झोलाछाप लेकर भागा

Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 31 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Woman who went for treatment ran away with fake money
सैफनी/शाहबाद (रामपुर)। कुछ माह पूर्व इलाज कराने के लिए एक महिला अपने पति के साथ झोलाछाप के पास पहुंची थी। इस दौरान झोलाछाप और महिला के बीच प्रेम संबंध हो गया और झोलाछाप महिला को लेकर भाग गया। महिला के पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। इसके बाद वह कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर सैफनी के एक मोहल्ला का निवासी युवक ट्रक चालक है। उसका आरोप है कि करीब छह माह पूर्व पत्नी बीमार हो गई थी। उसका इलाज कराने के लिए झोलाछाप रामकिशन उर्फ छोटे पहलवान के पास गया था। इलाज के दौरान झोलाछाप ने ट्रक चालक की पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। पिछले छह माह से ट्रक चालक की पत्नी को साथ में रखने के लिए दबाव बना रहा था। 26 अक्टूबर 2023 की शाम चार बजे जब ट्रक चालक घर लौटा तो पता चला कि पत्नी को झोलाछाप रामकिशन उर्फ छोटे पहलवान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वह घर से पचास हजार रुपये और जेवर साथ ले गई है। आरोप है कि इस घटना में आरोपी डॉक्टर के छोटे भाई अंकित कश्यप और अनिल कश्यप ने मदद की थी। जब घटना के संबंध में ट्रक चालक ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं है। कोर्ट के माध्यम से सैफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 और 506 में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बकरियों को जहर देकर मारने का आरोप, कोर्ट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज
सैफनी/शाहबाद। थाना क्षेत्र के अल्फगंज गांव निवासी अख्तर अली की पत्नी रुकसाना ने कोर्ट के माध्यम से दूसरे पक्ष के लोगों पर रंजिशन बकरियों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। रुकसाना के पति परिवार के पालन पोषण के लिए बाहर काम करते हैंं। आरोप है कि तीन अक्टूबर को दूसरे पक्ष के कासम इनकी पत्नी सलमा, शकील इनकी पत्नी समीरुल ने पीड़ित महिला रुकसाना की छह बकरियों को जहर देकर मार दिया था। जिनकी कीमत पचास से साठ हजार रुपये बताई गई है। इसी बात को लेकर दस अक्टूबर 2023 को पीड़ित के साथ उपरोक्त आरोपियों ने गाली-गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। कोर्ट के माध्यम से सैफनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed