{"_id":"61934f0c05e34f4a882b1b1f","slug":"woman-was-stabbed-to-death-by-stabbing-called-out-of-house-and-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : चाकू घोंपकर महिला को उतारा मौत के घाट, घर से बाहर बुलाकर किया हमला, रिश्तेदार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : चाकू घोंपकर महिला को उतारा मौत के घाट, घर से बाहर बुलाकर किया हमला, रिश्तेदार पर हत्या का आरोप
Tue, 16 Nov 2021 11:56 AM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 11:56 AM IST
सार
शिवानी की चीख सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन शिवानी को उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी और उसे फोन कर घर से बाहर बुलाया गया था। रिश्तेदार पर हत्या का आरोप है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
घटना शहजादनगर थाना क्षेत्र के दबका गांव की है। गांव निवासी सुनील की पत्नी शिवानी (35) सोमवार रात को घर पर अकेली थी। परिजनों के अनुसार सुनील के बेटे के हाथ की हड्डी गल रही है, जिस पर वो बेटे को दवा दिलाने के लिए अलीगढ़ गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान सुनील के चमरपुरा गांव निवासी एक रिश्तेदार परविंदर सिंह ने शिवानी को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसके बाद उसके पेट में चाकू से वार कर फरार हो गया।
विज्ञापन
शिवानी की चीख सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन शिवानी को उपचार के लिए बरेली ले जाने लगे लेकिन, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन