फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman riding a bike died in a road accident

Rampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत

Mon, 16 Dec 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike died in a road accident
बिलासपुर/खजुरिया। खजुरिया थाना क्षेत्र में रविवार की दोपहर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार महिला रियाजी बेगम (55) पत्नी दिवंगत हामिद खां निवासी धावनी बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में कर लिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

घटना खजुरिया थाना क्षेत्र में खजुरिया से पनवड़िया गांव जाने वाले रास्ते के पास रविवार की दोपहर करीब दो बजे हुई। इसी थाने के गांव धावनी बुजुर्ग निवासी मोहम्मद कैफ अपनी दादी रियाजी बेगम को दवाई दिलवाने सीमांत जिला बरेली के कस्बा मानपुर गया था। ग्रामीणों के अनुसार वहां से वह वापस लौट रहा था। दादी उसकी बाइक पर पीछे बैठी थीं। रास्ते में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अन्य बाइक ने उसे ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। जिससे कैफ की बाइक अनियंत्रित हो गई और दादी उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरीं। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। पुलिस ने महिला को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने भी उन्हें औपचारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया और कोतवाली पुलिस को मेमो भेजकर अवगत कराया। कोतवाली पुलिस ने मेमो से खजुरिया पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद खजुरिया पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मृतका का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया है। वहीं, पुलिस सूत्रों ने बताया कि टक्कर मारने वाली बाइक के चालक को पकड़ लिया गया है। उस पर भी एक महिला बैठी हुई थी। फिलहाल हादसे की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed