फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman guarding crops attacked by loose animals, serious

Rampur News: फसल की रखवाली कर रही महिला पर छुट्टा पशुओं का हमला, गंभीर

Sat, 11 May 2024 12:04 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
Woman guarding crops attacked by loose animals, serious
पटवाई/शाहबाद (रामपुर)। मिर्च की फसल की रखवाली कर रही महिलाओं पर छुट्टा पशु हमलावर हो गए। कई महिलाएं तो अपने आप के बचाव में भाग गई। जिसमें एक महिला को छुट्टा पशुओं ने घेरकर उठाकर कई बार पटक दिया। अब उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खिरका गांव निवासी पप्पू सैनी की पत्नी ओमवती समेत गांव की कई महिलाएं अपनी-अपनी मिर्च फसल की रखवाली कर रही थी। शुक्रवार शाम को जंगल में छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। फसल की रखवाली कर रही महिलाओं पर छुट्टा पशुओं का झुंड हमलावर हो गया। हमले के दौरान कई महिलाएं तो वहां से भाग गई। लेकिन ओमवती उन छुट्टा पशुओं के हमले में घिर गई। हमले के दौरान ओमवती को पशुओं ने सींगों से उठाकर कई बार पटक दिया। दूर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े, और छुट्टा पशुओं को भगाया गया। जख्मी हालत में महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उनको भर्ती कराकर उनका उपचार कराया जा रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान मुंशी लाल सैनी ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई है। पूर्व प्रधान मुंशी लाल सैनी ने छुट्टा पशुओं को जल्द पकड़वाकर गोशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed