फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies after delivery, OT sealed on information

Rampur News: प्रसव के बाद महिला की मौत, सूचना पर ओटी सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery, OT sealed on information
मसवासी के नर्सिंग होम का मामला, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामपुर। मसवासी के आरजू नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम की ओटी सील कर दी है। साथ ही संचालक को नोटिस जारी कर 24 घंटे भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
मसवासी के एक नर्सिंग होम पर टीम के साथ पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. देवेश चौधरी ने बताया कि उन्हें अस्पताल पर महिला के प्रसव के बाद महिला की मौत की सूचना मिली थी। वहां जाकर जांच की तो किसी ने भी इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

वहीं, बिना चिकित्सक के चल रही ओटी को सील कर दिया गया है। बताया कि आरजू अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नर्सिंग होम की जांच के दौरान ओटी में कोई भी विशेषज्ञ नहीं मिला था। जिस कारण ओटी को सील कर दिया गया है। स्पष्टीकरण नहीं देने पर नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed