फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman constable alleges attempt to murder, husband arrested

महिला सिपाही ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप, पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Woman constable alleges attempt to murder, husband arrested
रामपुर। नगर क्षेत्र के एक थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने अपने पति और ससुराल वालों पर पीटने और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। बाद में पुलिस ने महिला सिपाही के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

महिला सिपाही चंचल की शादी दस साल पहले अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के सलैमपुर मझरा आंबेडकर निवासी सरदेश के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बेटे हुए , जो इस समय महिला सिपाही के साथ आगापुर रोड स्थित एक कालोनी मे में रहते है। आरोप है कि महिला सिपाही का पति उसको आए दिन पीटता है।
विज्ञापन

एक दिसंबर को महिला सिपाही का पति सरदेश करीब दस बजे घर आया था। इस दौरान लेट घर आने का कारण महिला सिपाही ने पूछा तो उसने पीटना शुरू दिया। इस दौरान विरोध करने पर उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें महिला सिपाही घायल हो गई। जिसके बाद महिला सिपाही का पति उसको छोड़ अपने घर सलैमपुर चला गया। उसने घटना की जानकारी ससुराल वालों को दी। आरोप है कि 31 दिसंबर को पति अपने परिवार के साथ उसके कमरे पर आया और पिटाई करने लगा। इस दौरान विरोध करने पर महिला सिपाही के देवर, सास , ससुर ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए और पति ने हत्या करने के इरादे से गला दबा दिया। इस बीच महिला सिपाही के बच्चों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों को आता देख सभी मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने घटना की जानकारी सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर के आधार पर धारा पति सरदेश, देवर काले उर्फ हर्षवीर, सास विमला देवी और ससुर सर्मेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं। वही, मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में महिला सिपाही के पति सरदेश को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि महिला सिपाही ने तहरीर दी थी। जिसमें ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।मामले में महिला सिपाही के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed