{"_id":"69efbcf7f81deb1a6501104e","slug":"woman-beaten-up-in-maswasi-due-to-division-dispute-rampur-news-c-282-1-rmp1023-169687-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मसवासी में बंटवारे की रंजिश में महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मसवासी में बंटवारे की रंजिश में महिला से मारपीट
Tue, 28 Apr 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बंटवारे की रंजिश के चलते परिवार के कुछ लोगों पर मारपीट, दुष्कर्म के प्रयास और सोने के आभूषण लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान परिवार के कुछ लोग घर में घुस आए और जबरन कब्जा करने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसकी उंगली काट दी गई, जिससे खून बहने लगा।
पीड़िता का कहना है कि इसी दौरान परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और बचाने के बजाय उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला के अनुसार, जब उसके पति घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान उसके कानों के सोने के कुंडल और लॉकेट को भी छीन लिया गया। पीड़ित महिला ने आरोपियों से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।