{"_id":"6ae783a47abff7e304047ed8","slug":"woman-beaten-three-sisters-in-law-accused-rampur-news-c-282-1-rmp1024-183840-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महिला को पीटा, तीन जेठानियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महिला को पीटा, तीन जेठानियों पर आरोप
Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव में खेत से लौट रही एक महिला को तीन महिलाओं ने बेरहमी से पीट दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
गांव निवासी सावित्री के अनुसार, 30 अक्तूबर को दोपहर वह खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में उसकी जेठानी कमलेश, सुमित्रा और मालती ने उसे घेरकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़िता ने डॉक्टरी जांच कराकर पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। संवाद