फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman arrested for abetting suicide of lineman

Rampur News: लाइनमैन को आत्महत्या को उकसाने में महिला गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 19 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for abetting suicide of lineman
सैफनी। बिजली विभाग के संविदाकर्मी लाइनमैन को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला रेखा पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी बिजली विभाग के संविदा लाइनमैन भान सिंह (35) की फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या करने के मामले में पिता द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।
पिछले सोमवार की सुबह खेत पर गए किसानों ने भान सिंह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। मामले में मृतक के पिता राजेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि देवीपुरा गांव निवासी रेखा पाल द्वारा भान सिंह को लगातार ब्लैकमेलिंग, रुपयों की वसूली और झूठे मुकदमे की धमकी दी जा रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गया था।
विज्ञापन

आत्महत्या से एक दिन पहले महिला ने उसके खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार शाम घर से निकले भान सिंह का शव सोमवार सुबह जंगल में पेड़ से लटका मिला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed