फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Witness appeared in court and gave testimony

Rampur News: गवाह कोर्ट में हाजिर, दी गवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Witness appeared in court and gave testimony
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में बृहस्पतिवार को गवाही के लिए गवाह कोर्ट पहुंचा, जहां कोर्ट में गवाही हुई, लेकिन गवाही पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मोहल्ला बेरियान निवासी नन्हे ने 17 अगस्त 2022 को कोतवाली में सपा नेता आजम खां समेत छह लोगों के खिलाफ धमकाने का मामला दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि वह डूंगरपुर मामले में वादी है। सपा नेता आजम खां पक्ष के लोग उनके घर आए और उनके समर्थन में गवाही न देने पर धमकाया। पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट में यह मामला विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह तनवीर अहमद कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी गवाही हुई। उनकी गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 21 नवंबर को होगी। वहीं दूसरी ओर क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में गवाह गगन अरोड़ा कोर्ट नहीं पहुंचे, जिस पर इस मामले की सुनवाई के लिए 11 नवंबर की तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed