फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wishes are fulfilled by visiting Shaktipeeths: Tiwari

शक्तिपीठों के दर्शन से पूर्ण होती है मनोकामना : तिवारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Wishes are fulfilled by visiting Shaktipeeths: Tiwari
रामपुर। ज्वालानगर में चल रही श्रीमद् देवी भागवत के सातवें दिन आचार्य राजेंद्र तिवारी ने भगवती के अनेक चरित्र की कथाएं सुनाईं। कथा के दौरान 52 शक्तिपीठों की कथा को सुनाते हुए बताया कि यह 52 शक्तिपीठ माता भगवती सती के शरीर से उत्पन्न हुए। उन्होंने बताया कि जब दक्ष प्रजापति के यज्ञ में भगवान शंकर का अपमान हुआ तो माता सती शिव का अपमान सहन न कर पाईं और माता ने अपना शरीर भस्म कर दिया। बताया कि जब भगवान शंकर को यह पता चला तो माता के शरीर को अपने कंधे पर रखकर ब्रह्मांड में घूमे। अवसर पाकर भगवान नारायण ने सती के शरीर को अपने सुदर्शन चक्र से काटना प्रारंभ किया और माता सती के वे अंग 52 सब जगह गिरे। 52 जगह गिरने से संसार में 52 शक्तिपीठों का निर्माण हुआ। इन शक्तिपीठों का जो भी भक्त दर्शन करता है उसकी प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती हैं। इस दौरान कथा के मुख्य यजमान हेमंत पांडेय ने सभी भक्तों का धन्यवाद किया। हेमंत पांडेय ने बताया कि देवी भागवत की कथा 18 तारीख तक चलेगी और इस दिन ही भंडारे के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। कथा में दीप चंद्र जोशी, रोहित जोशी, प्रतीक्षा जोशी, आशा जोशी, रेखा पांडेय, लता जोशी, प्रवीण जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed