फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wind and rain caused power outages in power lines in 150 villages.

Rampur News: हवा और बारिश से लाइन में ब्रेकडाउन, 150 गांवों की बिजली गुल

Fri, 03 Oct 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 03 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Wind and rain caused power outages in power lines in 150 villages.
स्वार-टांडा के बीच हाईटेंशन विद्युत् लाइन का ब्रेकडाउन निकलते विद्युत् कर्मी। स्रोत विभाग
स्वार (रामपुर)। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे आई तेज हवा और बारिश ने टांडा से स्वार नगर आ रही 33 केवीए लाइन में ब्रेकडाउन कर दिया। कई जगह लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हो गई। नगर समेत आसपास के लगभग डेढ़ सौ गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन


दोपहर बाद हुई तेज हवा संग बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। बीते कई दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी से लोगों ने राहत मेहसूस की लेकिन बारिश ने नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लगभग डेढ़ सौ गांवों की आपूर्ति ठप कर दी। टांडा-स्वार के बीच हाईटेंशन लाइन पर कई जगह पेड़ गिर गए जिसके कारण लाइन ब्रेकडाउन में आ गई। पेट्रोलिंग के बाद शाम लगभग पांच बजे ब्रेकडाउन दूर किया जा सका।
विज्ञापन

एसडीओ हरि दीपक यादव ने बताया कि बारिश और हवा के चलते कई स्थानों पर लाइन प्रभावित हुई है। गिरे हुए पेड़ को हटाने का कार्य किया गया जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो गई। संवा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed