{"_id":"571292084f1c1ba96f4a6c17","slug":"wild-animal-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंखार जानवर की सूचना पर दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंखार जानवर की सूचना पर दहशत
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
वनाधिकारियों को गुलदार के पंजे के निशान दिखाते लोग। अमर उजाला
शहर के नजदीक खूंखार जानवर आने की सूचना पर लोगों में दहशत फैल गया। वहीं, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सर्च के दौरान टीम को किसी भी खूंखार जानवर होने के सुबूत नहीं मिले। वन विभाग के अधिकारियों को कल रात सूचना मिली कि कोठी खासबाग के निकट खूंखार जानवर दिखाई दिया है जो तेंदूए जैसा लग रहा है। सूचना के बाद रेंजर रामचंद्र, डिप्टी रेंजर टीसी पंत और सेक्शन आफिसर एसएन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानवर का पता लगाने के काफी देर तक सर्च की।
जानवर के पैरों के निशान भी देखे पर कहीं भी खूंखार जानवर होने के सुबूत नहीं मिले। सेक्शन आफिसर का कहना है कि तेंदुआ आबादी से दूर रहता है। वो उस जगह जाता है जहां कुत्ते और जंगली जानवर होते हैं। तेंदूआ इनका ही शिकार करता है। उनका कहना है कि कहीं भी खूंखार जानवर होने के कोई सुबूत नहीं मिले। तेंदुआ आने की सिर्फ अफवाह है।