फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wife beaten for dowry, accused of exploitation

Rampur News: दहेज के लिए पत्नी को पीटा, शोषण का आरोप

Fri, 10 Oct 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Wife beaten for dowry, accused of exploitation
रामपुर। क्षेत्र की एक महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। लिखित शिकायत देकर पति और ननद ने घर में घुसने से रोकने की भी बात कही। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर क्षेत्र की महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी दो नवंबर 2016 को हुई थी। शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार वाले दहेज में दी गई चीजों से खुश नहीं थे और कार व चार लाख रुपये नकद की मांग करते रहे। इसको लेकर वे लगातार उसे प्रताड़ित करते थे और घर से निकालने की धमकी देते थे।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक सात जुलाई को वह अपने बच्चों का यूनिफॉर्म और कोर्स लेने के लिए ससुराल पहुंची तो ननद ने उसे घर के अंदर घुसने नहीं दिया और पति को बुला लिया। पति के आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़िता ने यूनिफॉर्म लेने की बात कही तो पति समेत छह लोगों ने उस पर हमला बोल दिया और उसे बुरी तरह पीटा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति, देवर सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अनुराग सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी मारकर निकाला था बाहर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी 14 जून, 2025 को पति और ससुराल वालों ने उसे बच्चों समेत घर से निकाल दिया था। उस समय भी उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।



यौन शोषण के भी लगाए आरोप

शिकायत में पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन जब वह अकेली थी तो उसके जेठ ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसने इज्जत के डर से यह बात किसी को नहीं बताई। देवर भी उसके साथ अभद्र मजाक और छेड़खानी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed