फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wife and her lover killed husband

मेडिकल स्टोर संचालक का कातिल पत्नी का प्रेमी निकला, पत्नी, प्रेमी और उसका दोस्त गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
wife and her lover killed husband
रामपुर के मिलक में मेडिकल स्टोर संचालक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई पत्नी, प्रेमी और उसका द? - फोटो : MILAK
मिलक। मेडिकल स्टोर संचालक का कातिल उनकी पत्नी का प्रेमी और प्रेमी का दोस्त निकला। जिसको रास्ते से हटाने के लिए मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर साजिश रची थी। जिसके लिए प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद ली थी। पुलिस ने मोबाइल काल डिटेल और सीडीआर के जरिये हत्यारों तक पहुंचकर खुलासा किया है। जिसमें पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचे, सिम, मोबाइल और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बरेली जिले के तहसील मीरगंज क्षेत्र के सैंजना गांव निवासी स्कूटी सवार एवं रठौंडा पर मेडिकल स्टोर के संचालक ओमप्रकाश 11 फरवरी को तिराह गांव के पास संदिग्ध हालात में उस समय घायल मिले थे। जब वह रठौंडा चौराहे से दुकान बंद करके मिलक-बिलासपुर रोड से मिलक लौट रहे थे। सीएचसी से रेफर किए गए ओम प्रकाश की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इससे पहले सीटी स्कैन में उनके सिर में गोली फंसे होने की पुष्टि हुई थी। 12 फरवरी को हुए पोस्टमार्टम में भी सिर में गोली फंसी मिली थी तथा सिर में गंभीर चोट से मौत होने की पुष्टि हुई थी। जिसकी परिवार वालों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद 14 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने सीओ श्रीकांत प्रजापति की देख-रेख में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह और वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हत्या के जांच के लिए दो टीमें बनाई थीं। पुलिस टीमें कई दिनों से आरोपियों की तलाश में लगी थीं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को मिलक-बिलासपुर रोड पर सिंगरा मोड़ से बाइक समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के बल्लिया गांव निवासी रवि गंगवार और उसका दोस्त बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के फरीदापुर रामचरन गांव निवासी गणेश मौर्य को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों से पुलिस ने पूछताछ की। तब रवि गंगवार ने अपने दोस्त गणेश मौर्य के साथ ओम प्रकाश की हत्या करना कबूला। जिनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक, तमंचे, जीवित कारतूस, सिम, मोबाइल बरामद किए हैं। उनका कहना है कि रवि गंगवार के हत्या के कबूलनामे पर मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी कंचन लता गंगवार को वशीर नगर (रोराकला) से गिरफ्तार कर लिया। रवि गंगवार ने मेडिकल स्टोर संचालक ओम प्रकाश को अपने रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की थी। उसका प्रेम-प्रसंग करीब डेढ़ साल से चल रहा था। हत्या से पहले वह अपने दोस्त के साथ बाइक से आया था और मिलक-बिलासपुर रोड पर गंगापुर जदीद गांव के पास ओमप्रकाश को मोबाइल पर फोन किया था। मोबाइल पर उसने बाइक खराब होने की सूचना देकर रिश्ते के मामा ओमप्रकाश की लोकेशन जानी थी। गंगापुर जदीद के पास ओमप्रकाश को बुलाकर उनकी स्कूटी पर पीछे बैठ गया था और कुछ ही देर में कनपटी से सटाकर गोली मार दी थी और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed