फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Why police remove the key of the bike during vehicle checking

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस क्यों निकाल लेती है बाइक की चाबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Why police remove the key of the bike during vehicle checking
धमोरा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज धमोरा में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सीओ केमरी अशोक कुमार पांडेय से कई सवाल पूछे। एक छात्र ने पूछा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बाइक की चाबी क्यों निकाल लेती है। जिसका जवाब सीओ ने दिया कि ऐसा करना सही नहीं है। अब तो ऑनलाइन चालान होता है और जिसका चालान किया जाता है उसका वीडियो भी बनाया जाता है। चेकिंग के दौरान अगर कोई पुलिस कर्मी दुर्व्यवहार करता है तो आप इसकी शिकायत अधिकारियों से कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पाठशाला में सीओ केमरी अशोक कुमार पांडे ने छात्र-छात्राओं को कानून और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की जिम्मेदारी और उसमें नागरिकों के सहयोग के बारे में बताया। कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में समाज की भूमिका भी अहम होती है। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को डायल 1090, डायल 112, डायल 101, डायल 108 सेवाओं के बारे में बताया और कहा कि किसी भी परेशानी में छात्राएं या कोई भी महिला इन नंबरों पर 24 घंटे पुलिस सहायता ले सकती है। इस दौरान संबंधित महिला या युवती की पहचान भी गोपनीय रखी जाती है। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वो भी अपने मन की कोई शंका सवाल पूछकर दूर कर सकती हैं। इस दौरान एक छात्रा ने पूछा कि सड़क पर घायल होने पर अस्पताल ले जाते वक्त डॉक्टर बोलते हैं कि पहले पुलिस में शिकायत कर आओ तब इलाज होगा। जिस पर उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हर जगह 108 एंबुलेंस सेवा से तत्काल घायल को अस्पताल ले जाया जाता है। एक छात्र ने शिकायत करते हुए कहा कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस वाले बाइक के आगे डंडा लगा देते हैं और गलत भाषा का प्रयोग करते हैं। सीओ ने कहा कि अगर ऐसा कहीं होता है तो तुरंत अवगत कराएं। पुलिस जनता के सहयोग के लिए है। सीओ अशोक कुमार ने करीब 40 मिनट तक छात्र-छात्राओं से बात की। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को बिना हथियारों के आत्मरक्षा किस प्रकार करें यह भी बताया। इसके बाद शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विपिन कुमार झा, अमित सिंह पटेल, धीरज भटनागर, अफरोज अहमद, अतर सिंह, रितेश कुमार, अमर पाल सिंह, शरीफ अहमद, धर्म प्रकाश और धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed