फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   While breaking the marked encroachment, the shop's balcony fell down, two workers got injured

Rampur News: चिह्नित अतिक्रमण तोड़ते समय गिरा दुकान का छज्जा, दबकर दो मजदूर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
While breaking the marked encroachment, the shop's balcony fell down, two workers got injured
टांडा। मंगलवार को बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर दुकानदार खुद अपनी दुकानें तोड़ते नजर आए। चिह्नित दुकान को तोड़ते समय छज्जा गिरने पर एक मजूदर मलबे में दबकर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीडब्ल्यूडी ने अतिक्रमण चिह्नित कर चार अगस्त तक खुद ही अतिक्रमण ध्वस्त कराने के लिए मुनादी कराई थी। चार अगस्त तक खुद अतिक्रमण न हटाने पर पांच अगस्त को बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी थी। कई दुकानदारों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिल गई है, लेकिन अन्य दुकानदारों में डर बना हुआ है, जिससे लोग खुद ही निर्माण गिरा रहे हैं। सोमवार को निर्माण तोड़ते समय मजदूर शाकिर और शकील छज्जा गिरने से दबकर घायल हो गए थे, जबकि एक युवक अफ्फान बिजली की चपेट में आकर झुलस गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मुख्य मार्ग स्थित एक दुकान पर काम करते समय मोहल्ला भब्बलपुरी निवासी गुलनार सैफी ग्राइंडर से बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल मुरादाबाद रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह ने बताया कि जल्द ही प्रभावित दुकानदारों के साथ बैठक कर वार्ता की जाएगी और कार्रवाई की नई तिथि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग कानूनी प्रक्रिया और वार्ता दोनों को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed