फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Wheel comes off moving bus; accident averted thanks to cleaner's alertness.Wheel comes off moving bus; accident averted thanks to cleaner's alertness.

Rampur News: चलती बस का पहिया खुला, क्लीनर की सतर्कता से बचा हादसा

Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Wheel comes off moving bus; accident averted thanks to cleaner's alertness.Wheel comes off moving bus; accident averted thanks to cleaner's alertness.
सैफनी। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों से खचाखच भरी प्राइवेट बस शुक्रवार शाम शाहबाद-बिलारी मार्ग पर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। बस के पिछले पहिये के नट अचानक ढीले होकर खुलने लगे। पहिये से असामान्य आवाज आने पर क्लीनर की नजर पड़ी और उसने तत्काल चालक को बस रोकने के लिए कहा। समय रहते बस रुक जाने से उसमें सवार सभी यात्रियों की जान बच गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे प्राइवेट बस बिलारी से शाहबाद की ओर जा रही थी। रक्षाबंधन के चलते बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। बस सैफनी क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी पिछले हिस्से से तेज आवाज आने लगी और बस के अनियंत्रित होने का एहसास हुआ। खतरा भांपते हुए क्लीनर ने चालक को बस रोकने के लिए आवाज लगाई। चालक ने तुरंत सड़क किनारे बस रोक दी।
विज्ञापन

जांच करने पर पिछले पहिये के कई नट काफी ढीले मिले और पहिया खुलने की स्थिति में पहुंच गया था। यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बस रुक जाने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में पहिये के नट दोबारा कसकर बस को ठीक किया गया। इसके बाद बस को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी से शाहबाद जा रहे फैजान व सतीश ने बताया कि नट खुल गए थे, लेकिन क्लीनर की नजर पड़ गई और उसने बस रुकवा दी। तब जाकर हादसा टला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed