{"_id":"61fed31290db194d0a115d42","slug":"wheather-will-be-clear-today-rampur-news-mbd4180712161","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को मौसम साफ रहेगा, सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार को मौसम साफ रहेगा, सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रविवार को (आज) मौसम साफ रहेगा, लेकिन सोमवार को बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि मंगलवार को फिर से मौसम साफ रहेगा। वहीं, दो दिन बारिश के बाद शनिवार को धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली। शाम होते ही फिर से गलन और ठिठुरन ने परेशान कर दिया।
गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन झमाझम बारिश होने के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार को सुबह के समय बादल छाए रहे, लेकिन सुबह करीब 10 बजे के बाद वातावरण में धूप खिल आई। धूप निकलते ही सर्दी से राहत पाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी ने छत पर जाकर गुनगुनाती धूप का आनंद उठाया तो कुछ ने घरों के बाहर सड़कों पर बैठकर धूप का आनंद लिया, लेकिन शाम होते ही गलन और ठिठुरन बड़ने से लोग फिर से परेशान हो गए। वहीं, रविवार को भी मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है, लेकिन सोमवार को फिर एक बार मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। फिर से आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को फिर से धूप निकलने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूूनतम तापमान मात्र आठ डिग्री रहने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।