फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   wheather change and rained

रात से लेकर एक बजे तक होती रही बारिश, दोपहर बाद खिली धूप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
wheather change and rained
रामपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। रात दो बजे से लेकर शनिवार दोपहर एक बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मौसम सर्द हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, कई स्थानों पर लोग भीगते हुए ही वाहनों का इंतजार करते रहे।जिले में 4.01 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य से ज्यादा है। साथ ही बिजली के भी आने जाने का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। रात दो बजे से आसमान में काले काले बादल छा गए। बारिश भी होने लगी। इससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। सुबह सुबह लोग बारिश में भीगते हुए दफ्तरों को जाने के लिए मजबूर रहे। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, मालगोदाम तिराहा आदि स्थानों पर भीगते हुए लोग बसों के इंतजार में खड़े रहे। इसके अलावा स्वार, बिलासपुर, मिलक, शाहबाद, दढ़ियाल, खजुरिया, मिलक खानम आदि क्षेत्रों में भी मामूली बूंदाबांदी हुई। इस दौरान मौसम भी थोड़ा ठंडा हो गया। लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद तेज धूप निकल आई, जिससे हालात सामान्य हो गए। वहीं, तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आया। शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो शुक्रवार और गुरुवार के ही इर्द गिर्द था। इसी तरह आगामी दो दिनों में बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed