फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   welcome of awlakh

कार्यकर्ताओं फूल बरसाओ, औलख मंत्री बन आए हैं 

Thu, 23 Mar 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
welcome of awlakh
ामपुर में सिख सभा के लोगों का स्वागत स्वीकार करते राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख

विज्ञापन

योगी कैबिनेट में राज्यमंत्री बने बिलासपुर के विधायक बलदेव सिंह औलख के रामपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मिलक से लेकर रामपुर तक औलख का जोरदार स्वागत किया गया। उनके काफिले पर जोरदार तरीके से फूलों की बारिश हुई। अपने स्वागत समारोह में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। योगी सरकार मोदी सरकार के सपने को हर हाल में पूरा करेगी। रामपुर का चहुंमुंखी विकास कराया जाएगा।

प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख बुधवार को रामपुर पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जबर्दस्त उत्साह के बीच कार्यकर्ताओं ने रामपुर मिलक बार्डर पर ही स्वागत किया। इसके बाद मिलक से लेकर रामपुर तक उनका जोरदार स्वागत किया गया। मिलक के बाद धमोरा, शहजादनगर और फिर सिविल लाइंस में पहुंचने पर स्वागत किया गया। यहां गुरुद्वारा सिंह सभा में उनका जोरदार स्वागत किया गया। गुरुद्वारा में सिख समाज की ओर से स्वागत किया गया साथ ही इस दौरान अरदास भी की गई। इसके बाद हाईवे पर भी जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अंबेडकर पार्क में जोरदार स्वागत के बीच कार्यकर्ताओं ने औलख के समर्थन में नारेबाजी की। इसके साथ ही मोदी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां आयोजित जनसभा में प्रदेश के राज्यमंत्री ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं की मेहनत व लगन का नतीजा बताया। कहा कि कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। कार्यकर्ता पूरे सम्मान के साथ रहें ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। कहा कि भाजपा बेहद अनुशासित पार्टी है। इसलिए कार्यकर्ता संयम के साथ काम करें। औलख ने कहा कि योगी सरकार मोदी सरकार के विकास के सपने को पूरा करेगी। कहा कि रामपुर को अब उत्तम रामपुर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जिला भैंसों के नाम से नहीं बल्कि विकास के नाम से जाना जाएगा। रामपुर का विकास पूरी प्लानिंग के साथ कराया जाएगा। किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाश पाल ने भी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कहा कि अनुशासित रहकर जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। इस मौके पर मिलक विधायक राजबाला के साथ ही जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार ने भी सभा को संबोधित किया। सभासद राजू शर्मा ने औलख को तलवार भी भेंट की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, पूर्व विधायक कांशीराम,  शहर अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, मोहन लोधी, ख्याली राम लोधी, जुगेश अरोड़ा कुक्कू, हंसराज पप्पू, दिलीप सक्सेना, राजीव मांगलिक, राजू शर्मा, राहुल सक्सेना, किशन ठाकुर, संकल्प, आकाश यादव, मीडिया प्रभारी अभय गुप्ता, अजय तिवारी, पंकज लोधी, धर्मवीर यादव, अन्नु गंगवार आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री मोहन लाल सैनी व युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अवधेश शर्मा ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed