Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Weighing scales at paddy procurement centers are out of order... and the officials in charge are also missing.

Rampur News: धान क्रय केंद्रों पर कांटे बीमार...प्रभारी भी गायब

Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Weighing scales at paddy procurement centers are out of order... and the officials in charge are also missing.
रामपुर। जनपद में धान खरीद की रफ्तार सुस्त है। शनिवार को तहसील सदर की नवीन मंडी में संचालित 12 क्रय केंद्रों की पड़ताल की गई तो खाद्य एवं रसद विभाग के दावों की हकीकत सामने आ गई। कई क्रय केंद्रों पर तौल कांटे खराब मिले, जबकि अधिकतर केंद्रों पर प्रभारी मौजूद नहीं मिले। ऐसे में वित्तीय वर्ष में धान खरीद का लक्ष्य पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

जनपद में धान खरीद के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से 146 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद 15 फरवरी तक होनी है। शासन ने इस बार जिले को 1.80 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया है। सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसके बावजूद खरीद की रफ्तार पिछले सत्र के मुकाबले पीछे चल रही है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान सत्र में अब तक 1,131 किसानों से 9,516 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। जबकि पिछले सत्र 2025-26 के शुरुआती एक महीने में 1,580 किसानों से 11,230 मीट्रिक टन खरीद हुई थी। इस बार अब तक 5218 किसानों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 3,301 का सत्यापन पूरा हो चुका है। केंद्रों पर अव्यवस्थाओं के बीच लक्ष्य हासिल करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
दिवाली के त्योहार के चलते इस बार धान खरीद कुछ कम हुई है। खरीद बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क कर खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों से गायब रहने वाले प्रभारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर तौल और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को भी कहा गया है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -प्रिंस चौधरी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed