फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Water level of rivers increased, 40 thousand people affected due to sinking of bridge-road

Rampur News: नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुल-सड़क डूबने से 40 हजार लोग प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Water level of rivers increased, 40 thousand people affected due to sinking of bridge-road
रामपुर। उत्तराखंड के साथ ही जिले में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते नदियों का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। स्वार में घूघा नदी का जलस्तर बढ़ने से मझरा हसन गांव में नदी पर बना पुल डूब गया। पानी पुल के ऊपर बहने से आवागमन रोक दिया गया। वहीं दढ़ियाल में बहल्ला नदी का जलस्तर बढ़ने से सड़कों पर पानी आने से कई गांवों का संपर्क टूट गया। इससे करीब 40 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। बहल्ला नदी में उफान आने से लोगों को 15 किलाेमीटर का अतिरिक्त तय करना पड़ रहा है। वहीं स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई। इस सप्ताह में तीसरी बार घूघा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। मंगलवार को शाम से जल स्तर बढ़ना शुरू हुआ तो बुधवार सुबह तक बारिश के चलते मझरा हसन गांव का पुल डूब गया। मुनादी कराकर लोगों को पुल से न निकलने की हिदायत दी गई। यहां पर मझरा हसन, सेढू का मझरा, गिजपुरा, पुसवाड़ा और पुसवाड़ा का मझरा का संपर्क ब्लॉक व तहसील मुख्यालय से कट गया। बुधवार को बच्चे स्कूल भी नहीं जा सके। एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि लेखपाल को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं दढ़ियाल में बुधवार की दोपहर से हो रही लगातार बारिश से नदी नाले ऊफान पर आ गए हैं। यहां पर बहल्ला नदी उफना गई, जिससे पानी ने कुंडेसरा-भाऊपुरा संपर्क मार्ग को अपनी चपेट में ले लिया। मार्ग का करीब 150 मीटर हिस्सा नदी के पानी में डूब गया। तेज बहाव के कारण ग्रामीणों ने आवागमन बंद कर दिया। मार्ग में फंसे राहगीरों को देखकर भाऊपुरा और कुंडेसरा के कई ग्रामीण ट्रैक्टर और डनलप लेकर आ गए। उन्होंने ट्रैक्टर और डनलप में ग्रामीणों को बैठाकर मार्ग पार कराया। कई बाइक सवारों को उनकी बाइक डनलप और ट्रैक्टर में रखकर पार कराया गया। मार्ग बंद होने से भाऊपुरा, मेवला धारू, मेवला चक, नगलिया, अल्हेपुर, मुंडिया, रसूलपुर आदि ग्रामों का दढ़ियाल से संपर्क टूट गया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

पुल पार करते समय बह गया था युवक
स्वार। पिछले सप्ताह गांव मझरा हसन निवासी इफ्तेखार (22) पानी में डूबे पुल को पार करते समय बह गया था। 20 घंटे बाद उसका शव मिला था। इसके चलते एक बार फिर पुल डूब जाने पर ग्रामीण अब एहतियात बरत रहे हैं। गांव निवासी समाजसेवी रियाज सुल्तान ने प्रशासन से ग्रामीणों को राहत पहुंचाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी कर छात्रों को भेजा घर
दढ़ियाल। भाऊपुरा, नगलिया, मुंडिया, रसूलपुर, मेवला आदि ग्रामों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुंडेसरा, खांडी खेड़ा और दढ़ियाल क्षेत्र के स्कूल-काॅलेजों में पढ़ने आते हैं। बुधवार सुबह भी काफी बच्चे स्कूल-काॅलेजों में पहुंचे थे। इस दौरान बहल्ला नदी का पानी बढ़ने की सूचना पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। आरपीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंडेसरा के प्रबंधक राजपाल सिंह ने बताया कि पानी के मार्ग से गुजरने की खबर मिलते ही छुट्टी कर अध्यापकों के साथ बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। कुंडेसरा-भाऊपुरा के बीच संपर्क मार्ग डूबने से भाऊपुरा, मेवला, अल्हेपुर, नगलिया, रसूलपुर आदि गांवों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह के समय घरों से काम पर निकले बड़ी संख्या में ग्रामीण मार्ग बंद होने से फंस गए। उन्हें करीब 15 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर सरकथल-पीपली नायक मार्ग से अपने घरों को लौटना पड़ा। संवाद

------------------------------
पीलाखार नदी का भी बढ़ा जलस्तर
भोट। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से पीलाखार नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। वहीं करीब दो सप्ताह पूर्व उफनाई पीलाखार नदी के तेज बहाव से कल्यानपुर गांव के पास कटा पीलाखार नदी का तटबंध नहर विभाग द्वारा सही न कराये जाने से एक बार फिर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जिससे नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों व किसानों में दहशत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed