फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   water level of kosi increased

कोसी नदी का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों को सता रहा बाढ़ का खतरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
water level of kosi increased
रामपुर। रामनगर बैराज से छोड़े गए पानी के बाद कोसी नदी में उफान आ गया है। वहीं, बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में नदी किनारे के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

रामनगर बैराज से रविवार को छोड़ा गया 31 हजार क्यूसेक पानी देर रात जिले की सीमा में प्रवेश कर गया था। सोमवार तड़के लालपुर कोसी बैराज पर पहुंचे पानी ने नदी में हलचल पैदा कर दी थी। वहीं, बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। ऐसे में नदी किनारे के गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। हालांकि, अभी कोसी नदी का जलस्तर 193.54 मीटर है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर 170.18 मीटर रहा। नदी किनारे के ग्राम खेमपुर, रसूलपुर पसियापुरा, चांदपुर, इमरता, बजावाला, खिजरपुर, लालपुर आदि गांव के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। किसानों को डर है कि यदि और पानी छोड़ा गया तो उनकी फसलें चौपट हो जाएंगी। कोसी में पानी बढ़ने के साथ ही प्रशासन भी अलर्ट है। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारी ग्रामीणों से नदी की और ना जाने की अपील कर रहे हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सियाराम का कहना है कि जिले में अभी बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि, पहाड़ी इलाकों में बारिश नहीं हो रही है। सिर्फ मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed