फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Water level is rising in Lalpur Dam

Rampur News: लालपुर डाम में बढ़ रहा जलस्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Water level is rising in Lalpur Dam
सैदनगर। लालपुर बैराज पर कोसी नदी में उफान आ गया। इससे किसानों को फसलों के बर्बाद होने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन

पहाड़ों एवं मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है, लेकिन नदी में पानी बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही कोसी नदी में पानी बढ़ने लगा। दोपहर बाद कोसी नदी में उफान आ गया। कोसी में उफान आते ही नदी किनारे गांवों में बाढ़ का खतरा सताने लगा। लालपुर बैराज पर तैनात सेतु निगम के कर्मचारियों ने बताया रामनगर बैराज से 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, लेकिन क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण कोसी में पानी अधिक हो गया है। इमरता के किसान जगमोहन सिंह, रामपाल, फूल कुमार, राजवीर, राधेश्याम, फूल सिंह के खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की धान, मक्का,उड़द की खेती बर्बाद हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed