फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   water inceases inkosi river

जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे बाशिंदे  

Fri, 27 Jul 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 27 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
water inceases inkosi river
सैदनगर में हुई बारिश से कोसी का जलस्तर बढ़ने से कुछ इस तरह नदी पार करते लोग। अमर उजाला

विज्ञापन
 लालपुर डैम पर पानी बढ़ने के बाद लोगों की मुश्किल बढ़ गई है। नदी पार कराने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रशासन भी यहां पर हादसे का इंतजार कर रहा है।  लालपुर डैम पर पुल का निर्माण अधूरा है।

पुराने पुल को तोड़ने के बाद लोगों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। अस्थाई पुल भी उखाड़ा जा चुका है। पुल के न होने से लोग अब तक नदी से होकर निकल रहे थे,लेकिन बारिश की वजह से कोसी नदी में पानी बढ़ गया है। मगर, लोग फिर भी बैलगाड़ियों और अन्य साधनों से नदी पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बैलगाड़ियों से नदी पार कराने के नाम पर बीस से सौ रुपये तक लिए जा रहे हैं। यहां पर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोग इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से कर चुके हैं,लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोग जान हथेली पर रखकर नदी को पार कर रहे हैं। लोगों की मुश्किल लगातार बढ़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed