फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   warnig to exen

अधिशासी अभियंता नहर खंड को चेतावनी नोटिस जारी करने के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
warnig to exen
रामपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने अधिशासी अभियंता नहर खंड द्वारा विभागीय कार्यक्रमों से संबंधित अभिलेखों को दुरुस्त न कराने एवं अधूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने पर नाराजगी जताई। उन्हें चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वह विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने नहर, स्वास्थ्य, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, कृषि, पंचायती राज, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनकी विभागीय योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तृत पूछताछ की तथा जनपद की प्रगति को बेहतर बनाने के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए। उन्होंने सिल्ट सफाई के बारे में समीक्षा के दौरान नहर का पानी टेल तक पहुंचने की स्थिति के बारे में अधिशासी अभियंता से पूछा। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी पहुंचाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि रोस्टर के अनुसार नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है तो इसका मतलब है कि नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य बेहतर तरीके से नहीं कराया गया है, जिसके लिए विभागीय अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारी नहर खंड नहरों में पानी पहुंचाने संबंधी रोस्टर की कॉपी प्रेषित करें, ताकि रैंडम तरीके से लहरों में पानी की उपलब्धता का सत्यापन कराया जा सके। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संबंध में स्वीकृत आवासों के निर्माण की स्थिति के बारे में परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास को पूरी जानकारी न होने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई तथा चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना निदेशक मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आठ आवासों का स्थलीय निरीक्षण करके आवासों के निर्माण की वर्तमान स्थिति संबंधी रिपोर्ट यथाशीघ्र प्रस्तुत करें। इस दौरान सीडीओ गजल भारद्वाज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed