{"_id":"61f977828a03954e513e6f33","slug":"voting-on-14-feburary-rampur-news-mbd4176787161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान का महत्व समझें, 14 फरवरी को मतदान अवश्य करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान का महत्व समझें, 14 फरवरी को मतदान अवश्य करें युवा
विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव के अंतर्गत जिले में होने वाले मतदान के संबंध में निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त करा ली गई हैं। मतदाताओं को अपने मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न हो और पूरी सुचिता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए केंद्रों पर हर जरूरी प्रबंध किए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर और रैंप की व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल के साथ पूरे मतदान कार्यक्रम को संपन्न कराया जाएगा। नए मतदाता के रूप में नवयुवक एवं नवयुवतियां अपने मताधिकार के महत्व को समझें तथा 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मंदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने जूम एप के माध्यम से जिले के महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, लॉ कालेज, आईटीआई और इंटर कालेजों के नए मतदाताओं से वर्चुअल संवाद के माध्यम से उनके मताधिकार के बारे में जागरूक किया तथा मतदान के दौरान की विभिन्न प्रकार की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए सिविल पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेंगीं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा शांति और सुरक्षा का मौहाल प्रदान करने के लिए प्रत्येक स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है। ऐसे चिंहित अराजक तत्व, जिनसे निर्वाचन कार्यक्रम में शांति व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है, उन्हें रेडकार्ड जारी किए जा चुके हैं। मतदान बूथ पर मोबाइल फोन लेकर न जाएं और कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नवयुवक एवं नवयुवतियां स्वयं के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी मतदान दिवस के दौरान मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित करें और उन्हें उनके इस अधिकार के महत्व के बारे में जागरूक बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के नए मतदाता के रूप में पहली बार मतदान करने वाले विद्यार्थियों की मतदान दिवस के दौरान मतदाता की पहचान के लिए निर्धारित किए गए अभिलेखों, नोटा बटन का ईवीएम में महत्व तथा निर्वाचन दिवस के दौरान की गतिविधियों के बारे में जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।