फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   voting in first round of gram panchayat chunav

पुलिस पर पथराव, हवाई फायरिंग कर खदेड़ा

Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 28 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
voting in first round of gram panchayat chunav
चमरौवा विकास खंड के चमरौवा गांव में मतदान के दौरान जमकर बवाल हुआ। प्रधानी का चुनाव लड़ रहे तीन प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस को हवाई फायरिंग करके बवालियों को खदेड़ना पड़ा। आरोप है कि प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से भी फायरिंग की गई।
विज्ञापन



फायरिंग और पथराव में चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात है। फर्जी वोटिंग को लेकर चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र के विभिन्न गांव में बवाल होता रहा। चमरौवा ब्लाक का खास चमरौवा गांव में भी दिन ढलते-ढलते बवाल हो गया।
विज्ञापन



ये गांव राजनीतिक लिहाज से भी चर्चित है। यहां एक-एक वोट को लेकर दिन भर हुई कहासुनी ने शाम होते ही बवाल का रूप ले लिया। फर्जी वोटिंग को लेकर प्रधान पद के तीन प्रत्याशी और उसके समर्थक आमने-सामने आ गए। पुलिस ने नियंत्रित करने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाठी भांजकर और हवाई फायरिंग करके हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पथराव और फायरिंग के बीच चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में तसलीम, परवेज, अख्तर, जुबैर शामिल हैं। इन सभी को अस्पताल ले जाया गया।


हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ने पर पुलिस पर भी लोगों ने पथराव कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी भी यहां पहुंच गई। यहां पर पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। बाद में मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंडी समिति तक पहुंचाया गया।


देर शाम तक गांव में तनाव बना हुआ है। गांव में अभी भी पुलिस तैनात है। चमरौवा में बवाल की सूचना पुलिस को पहले से थी। एक प्रत्याशी की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई थी कि दूसरे पक्ष के लोग चुनाव वाले दिन गड़बड़ी कर सकते हैं। कुछ पहले गांव में एलआईयू और एसओजी की टीम भी गांव गई थी।


पुलिस ने यहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए, जिसकी वजह से वहां पर बड़ा बवाल हो गया। चमरौवा में बवाल करने वाले पूरी तैयारी के साथ आए थे। पुलिस ने जब सख्ती तो उन्होंने महिलाओं को आगे कर दिया। भारी संख्या में महिलाओं को देखकर पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए।



बाद में पुलिस ने जैसे-तैसे महिला पुलिस को आगे करके इन महिलाओं को खदेड़ा। चमरौवा स्थित मतदान केंद्र पर सुबह से ही तनाव का माहौल था। एक-एक वोट को लेकर टोका-टोकी चल रही थी। शाम वक्त इसी टोका-टोकी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक प्रत्याशी के समर्थकों ने दूसरे प्रत्याशी के घर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed