फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voters will be aware of doctor's prescription and shopping mall bills

Rampur News: डाॅक्टर के पर्चे और शापिंग मॉल के बिल से वोटर होंगे जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Voters will be aware of doctor's prescription and shopping mall bills
रामपुर। डाॅक्टर के पर्चे से लेकर शापिंग मॉल के बिल के जरिये वोटरों को जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार से जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने इस अभियान की शुरुआत कर दी है।19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सभी कार्यालयों में मतदाता जागरूकता स्टैंप (मुहर) का प्रयोग शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने कलक्ट्रेट कार्यालय से, स्वीप प्रभारी अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल ने विकास भवन से और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला अस्पताल स्थित कार्यालय से मतदाता जागरूकता स्टैंप का प्रयोग शुरू किया।
विज्ञापन

सभी तहसीलों से जन सामान्य तक पहुंचने वाले प्रत्येक शासकीय व अशासकीय पत्राचार में भी मतदाता जागरूकता स्टैंप का प्रयोग किया जा रहा है। इस स्टैंप में मतदान की तारीख की जानकारी सहित जनपद वासियों से मतदान करने की अपील की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्टैंप का प्रयोग सभी शासकीय-अशासकीय पत्राचार के साथ-साथ डॉक्टर की पर्ची, बिजली के बिल, मेडिकल स्टोर के बिल, रेस्टोरेंट के बिल, शॉपिंग मॉल के बिल और बैंक के पत्राचार इत्यादि पर किया जा रहा है। ताकि रामपुर में अधिकतम मतदान के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed