फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Voters made aware to vote through puppet show

कठपुतली शो के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया जागरुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Voters made aware to vote through puppet show
रामपुर। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को कठपुतली शो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया गया। कठपुतली शो समेत अन्य मतदान जागरूकता सामग्री को व्हाटसएप ग्रुपों व फेसबुक के माध्यम से मतदाताओं को पहुंचा कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सुव्यवस्थित मतदाता एवं निर्वाचन सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय सभागार में पपेट शो के माध्यम से कर्मचारियों और शिक्षकों को मतदान के लिए जागरूक किया। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों शिव कुमार शर्मा, कुशल राणा, शालिनी रावत, गुरुप्रीत कौर, गौरव कुमार, पारुल और प्रीति गौतम की टीम ने पपेट शो का आयोजन किया। पपेट शो के माध्यम ने बताया कि 14 फरवरी को जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान में जाति-पांत, धर्म की भावनाओं ने ऊपर उठकर योग्य उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान कर स्वच्छ और मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करने में सहयोग करें।
विज्ञापन

पपेट शो के माध्यम से वोटरों को भोजपुरी गीतों, नाटिकाओं और मतदाता जागरूकता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। पपेट शो की वीडियो रिकार्डिंग को शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के व्हाटसएप ग्रुप पर शेयर कर व फेसबुक पर अपलोड कर शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान बीएसए कल्पना सिंह, डीसी प्रशिक्षण भूरा सिंह, डीसी एमआईएस रफत अली, जिला व्यायाम शिक्षक सलीम मियां, भुजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed