फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vortex forms at two outlets of Bhakra Dam; Canal Department working to stop the water flow.

Rampur News: भाखड़ा डैम में दो सुराखों से बना भंवर, पानी रोकने में जुटा नहर विभाग

Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 01 Sep 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vortex forms at two outlets of Bhakra Dam; Canal Department working to stop the water flow.
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे स्थित नगर की भाखड़ा डैम में बने सुराख का मामला अब और गंभीर हो गया है। लोगों का कहना है कि डैम के फर्श में एक नहीं बल्कि दो सुराख हो गए हैं। भाखड़ा डैम के पानी ने भंवर का रूप ले लिया है।
विज्ञापन

डैम के फर्श में दो सुराख होने की बात सामने आने के बाद नहर विभाग ने तेजी के साथ पानी को रोकने का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को पूरे दिन विभाग के अधिकारी मौके पर मुस्तैद रहकर पानी रोकने का कार्य कराते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही भाखड़ा डैम पर लोगों की भीड़ लगी रही। हर कोई डैम में बने भंवर को देखने पहुंच रहा था। पानी की तेज धार और भंवर के बीच मजदूरों को बल्ली निकालने और गाड़ने में भारी दिक्कत आ रही थी। तेज बहाव में कई बार गाड़ी गई बल्ली बह जा रही है, जिसे मजदूर दोबारा निकालकर गाड़ने में जुटे देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सुराखों की जानकारी के बाद विभाग ने काम की गति बढ़ा दी है। डैम के अपस्ट्रीम में लकड़ी की बल्लियां गाड़कर और उनके बीच मिट्टी-रेते, पत्थर भरे कट्टे डालकर अस्थायी दीवार (बल्ली पाइलिंग) बनाने के साथ-साथ अब ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिये गणेश विसर्जन घाट पर मिट्टी डाले जाने का काम भी तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है।
घाट का जो हिस्सा भंवर से कट गया था, उसे मिट्टी डालकर मजबूत किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से नहर विभाग ने डैम पर जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी लगा दी है और लोगों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि कोई अनहोनी न हो।
एसडीओ नहर नंद लाल आर्य ने बताया कि पानी के बहाव को डैम के उत्तरी कोने की ओर मोड़ा जा रहा है, ताकि सुराखों वाली जगह पर बहाव रुक जाए और दोनों सुराखों की सही स्थिति का पता चल सके। उसके बाद सुराखों को बंद कर ऊपर पक्का फर्श बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि श्रमिक तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं, लेकिन पानी के तेज बहाव में काम करने में श्रमिकों को खासी दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी बंद होने के बाद ही सुराखों को बंद करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed