फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vishawkarma janti celebrated

भगवान विश्वकर्मा की आराधना कर की उन्नाति की कामना की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
vishawkarma janti celebrated
रामपुर। भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलेभर में औद्योगिक इकाइयों में पूजा अर्चना कर यज्ञ हुए। यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। दिनभर विश्वकर्मा पूजन की धूम मची रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजन की शहर में धूम रही। रेडिको खेतान फैक्टरी में हुए समारोह का शुभारंभ डायरेक्टर आपरेशन केपी सिंह ने भगवान गणपति का पूजन कर किया। पंडित मोहित कुमार शर्मा ने गणेश पूजन कराया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा का पूजन हुआ। पूजन के बाद हुए यज्ञ में मिल अफसरों, कर्मचारियों ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। डायरेक्टर केपी सिंह ने कहा कि रेडिको खेतान के प्रांगण में भगवान विश्वकर्मा का पूजन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। सभी विभागों के कर्मचारी एवं अधिकारी यज्ञ में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा से पूरे वर्ष कारखाने की उन्नति की कामना करते हैं। भगवान विश्वकर्मा आदिकाल से ही मशीनरी निर्माण इत्यादि कलाओं के ज्ञाता रहे हैं। इस दौरान वरिष्ठ उप प्रबंधक अकाउंट आलोक अग्रवाल, विकास सक्सेना, अजय मेहता, अजय प्रताप सिंह, इंदरपाल सिंह, जनजीत सिंह, एच एस बाजवा, सतीश तोमर, रजत जौहरी, पंकज सरोहा, एस के शुक्ला वरिष्ठ आदि फैक्ट्री अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना के प्रतिष्ठान शुभ आशीष इंडस्ट्रीज में पंडित नवनीत शर्मा ने भगवान विश्व कर्मा का पूजन कराया। भाजपा नेता आकाश सक्सेना के साथ फैक्टरी कर्मियों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की मंगल कामना की। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रेम कुमार, राजीव कुमार, शंकर सिंह, ऊदल सिंह, मुकेश कुमार, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति प्लाई बोर्ड प्राइवेट लिमिटेड में भी विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। पूजा अर्चना कर यज्ञ किया गया। इस दौरान डायरेक्टर अश्विनी अग्रवाल, मैनेजर पुरुषोत्तम सिंह, राजेश ग्वाला, वीर सिंह, राकेश, प्रफुल्ल, अतुल, अनिल समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
रोडवेज वर्कशॉप परिसर में भी भगवान विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। अफसरों और कर्मचारियों ने पूजा अर्चना की। यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय, यातायात निरीक्षक असमत अली, शकील अहमद, अनुपम कुमार, समेत अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

दढ़ियाल क्षेत्र की त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नरायनपुर में भगवान विश्वकर्मा जयंती परंपरागत तरीके से श्रद्धा और उत्साह पूर्वक मनाई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्वकर्मा पूजन हुआ। मिल के कारखाना परिसर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष पंडित देवेंद्र शर्मा द्वारा विधिविधान पूर्वक हवन - पूजन कराया। मिल प्रधान प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, यांत्रिकी महाप्रबंधक दीप चौधरी , वित्त महाप्रबंधक सुधीर कालरा ,महाप्रबंधक प्रोसेस मधुर गुप्ता ,एचआर जितेंद्र संधू ,गन्ना महाप्रबंधक टीएस यादव ,सहायक महाप्रबंधक गन्ना लवकुश चौहान ,रिंकू चौहान आदि ने हवन में आहुति देकर मिल के सुचारु रूप से चलने की कामना की। मिल की मशीनों और कलपुर्जो का तिलक कर व नारियल तोड़कर विशेष पूजा अर्चना की गई। हवन के पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed